साधकों आज दुनिया कई लोग आस्तिक है और अपने अपने धर्म के भगवान पर श्रद्धा रखते है। जैसे हिंदू धर्म में भगवान शिव, गणेश, शक्ति भगवान नारायण, और भगवान श्रीकृष्ण आदि भगवानों की पूजा होती है और इनपर श्रद्धा रखी जाती है। अक्सर श्रद्धालु लोग इच्छा करते है की वो भी अपने भगवान से बात कर पाएं और इस लेख में आप भगवान से बात किस तरह होती है या Bhagwan Se Baat Kaise kare जान जायेंगे।
हम कैसे भगवान से बात कर सकते है – Bhagwan Se Baat Kaise
अगर आप भगवान की किसी इच्छा के लिएं पूजा करते है जैसे आपका परिवार खुश रहे आनंदी रहे या आप खुद के लिए भगवान की पूजा करते है जैसे धन प्राप्ति के लिए या अन्य कारणों से तो आप भगवान से बात नही कर सकते बस भगवान का प्रभाव आप आपके जीवन में देख सकते है।
या फिर अगर आप भगवान पर अटूट श्रद्धा रखते है और बिना किसी इच्छा के भगवान पर निस्वार्थ प्रेम और भागती करते है तो आप भगवान से बात कर सकते है।
आप भगवान से बात करना चाहते है तो पहले आपको अपने ही अंदर झांकने की जरूरत है क्योंकि भगवान को बाहर ढूंढने से कई ज्यादा आसान भगवान को अपने अंदर ही ढूंढना। परमात्मा हर जीवों के अंदर होता है और वो जीवों को धारण पोषण करता है। आपको परमात्मा तक पहुंचने के लिए आपके गहरे ज्ञान में प्रवेश करना होंगा।
गहरे ध्यान में आपको आपका अहंकार जो मैं या मेरा नाम से है उसे आपसे अलग करना होंगा अगर आप मैं कोन हु और मेरा क्या है इसे नहीं जानते तो आप ही भगवान है।